बरेली के प्राचीन मंदिरों और पर्यटन स्थलों को 09 करोड़ रूपये की धनराशि से सजाया और सवारा जायेगा – जयवीर सिंह

*लखनऊः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को ‘मंदिरों का शहर’ भी कहा जाता है। सदियों पुराने प्राचीन मंदिर और पर्यटन स्थल आगंतुकों को आकर्षित करते हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जिले के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों को विकसित करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करना है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा भी देना है। इसी कड़ी में शहर के बड़ा बाग हनुमान मंदिर, श्री सीता राम मंदिर, आनन्द आश्रम मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के लिए 9 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहन देने एवं कार्यों को जल्द जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

     यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया, ‘पर्यटन विभाग परियोजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। बरेली में कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। इन परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण, बेहतर सड़क संपर्क, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।’ 

  बरेली में धार्मिक पर्यटन को विस्तार दिया जा रहा है। जनपद के कैंट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध आनंद आश्रम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि से मंदिर परिसर में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, मार्ग निर्माण तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। 

  उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, ‘बरेली के धार्मिक स्थलों से जुड़ी इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, संपर्क मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिले। पर्यटन विभाग इन कार्यों को शीघ्रता से जमीन पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *