स्वतंत्रता दिवस पर जन मित्र न्यास ने चलाया शिक्षा जागरूकता अभियान

वाराणसी । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन मित्र न्यास ने अपने शिक्षा प्लस – वयस्क साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ागाँव ब्लॉक, वाराणसी के ग्राम कठिराँव, बरज़ी, बचऊरा और ठठरा में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

NTPC

इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को पढ़ने-लिखने के महत्व से अवगत कराना और उन्हें शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के तहत सभी केंद्रों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, और शिक्षा पर प्रेरणादायक भाषण आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों और जनशिक्षकों ने रैली निकालकर गाँव-गाँव में संदेश दिया – > “बूढ़ा हो या जवान, शिक्षा सबका अधिकार!”

“हर उम्र में पढ़ाई, यही है सच्ची आज़ादी!”

इस कार्यक्रम में मेरी टीम के ग्राम पंचायत समन्वयक – अरविंद कुमार और शिवानी पाठक के साथ-साथ जनशिक्षक – अनीता, दीपा, प्रीति, अनीशा, सफिया, हलीमा, शाहिन, तन्नू, बिंदु, ममता, पूनम, प्रियंका, शिवांजलि, निशा, प्रिया, कोमल, खुशबू, ज्योति, स्वप्ना, संध्या, वर्षा का विशेष योगदान रहा।

साथ ही, ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग इस अभियान को सफल बनाने में अहम रहा।

यह पूरा कार्यक्रम जन मित्र न्यास की प्रबंध न्यासी – श्रीमती श्रुति नागवंशी और वरिष्ठ सलाहकार – डॉ. लेनिन रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जन मित्र न्यास के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिक्षा प्लस कार्यक्रम का संचालन शिव नादर फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है, और इसका लक्ष्य है हर व्यक्ति को साक्षर बनाना, ताकि वह अपने जीवन को बेहतर बना सके और समाज में सक्रिय योगदान दे सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *