15
Mar
दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल का सम्मान, दक्षिण कोरिया से गारक राजवंश के सदस्यों ने क्वीन-हो मेमोरियल का किया भ्रमण लखनऊ: दक्षिण कोरिया के गारक राजवंश के प्रतिनिधि सहित 80 सदस्यीय शिष्टमंडल 13 मार्च को अयोध्या पहुंचा। कोरिया राजवंश के लोग अयोध्या स्थित क्वीन हो मेमोरियल पार्क पहुंचकर पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। दक्षिण कोरिया की प्राचीन किंवदंतियों के अनुसार, करीब 2,000 वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना ने कोरिया के राजा किम सुरो से विवाह किया था। गया राजवंश की संस्थापक राजा से शादी के…
