INTERNATIONAL

28 अप्रैल से 01 मई तक दुबई में आयोजित अरेबियन टेवल मार्ट में प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विविधता को किया जा रहा है प्रदर्शित

28 अप्रैल से 01 मई तक दुबई में आयोजित अरेबियन टेवल मार्ट में प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विविधता को किया जा रहा है प्रदर्शित

राज्य की समृद्ध विरासत, स्थापत्य कला, प्राकृतिक संपदा के प्रति आकर्षण उत्पन्न कर पर्यटकों को लुभाने का कार्य किया जायेगा-जयवीर सिंह लखनऊ: दुबई में आज से 01 मई तक आयोजित हो रहे अरेबियन ट्रैवल मार्ट में लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों जैसे रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और घंटाघर सहित अन्य पर्यटन आकर्षणों को प्रस्तुत किया जायेगा। राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक स्थलों सहित अन्य पर्यटन आकर्षणों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ी तैयारी की है।  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज बताया कि लखनऊ समेत राज्य के अन्य हिस्सों में स्थित समृद्ध…
Read More
भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया

भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर पहुंची, जहां वह प्रमुख बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास, एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लेगी। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के मिग-29 और जगुआर विमान भाग ले रहे हैं। अभ्यास डेजर्ट फ्लैग यूएई वायु सेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसमें भारतीय वायु सेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेनाएं भाग ले रही हैं। यह अभ्यास 21 अप्रैल से 08 मई 2025 के बीच आयोजित किया जाना है। इस…
Read More
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल 2025 तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल 2025 तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

वित्त मंत्री कई देशों और संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठकों में भी भाग लेंगी नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 अप्रैल, 2025 से अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। अमेरिका की यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री 20 से 25 अप्रैल, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगी।20 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली सैन फ्रांसिस्को की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री सैन फ्रांसिस्को के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में ‘विकसित…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एलन मस्क के साथ रचनात्मक बातचीत की। इस बातचीत में आपसी हितों के कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस वर्ष के शुरुमें वाशिंगटन डीसी में हुई उनकी बैठक के दौरान चर्चा में शामिल विषयों पर फिर से बातचीत की गई, जिसमें तकनीकी उन्नति के लिए साझा दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया। प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन क्षेत्रों में साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: "एलन मस्क से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस वर्ष के शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी सम्मिलित थे। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Read More
प्रकृति का कर्ज: संरक्षण से चुकाएं

प्रकृति का कर्ज: संरक्षण से चुकाएं

डॉ. पंकज कुमार ओझा  बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा प्रकृति हमारी माँ है—वह हमें जीवन देती है, पोषण करती है और हर कदम पर हमारा साथ देती है। हवा जो हम सांस लेते हैं, पानी जो हम पीते हैं, और धरती जो हमें भोजन देती है, यह सब प्रकृति की अनमोल देन है। लेकिन आज हम इस कर्ज को भूलकर प्रकृति का शोषण कर रहे हैं। जंगल कट रहे हैं, नदियाँ प्रदूषित हो रही हैं, और हवा जहरीली होती जा रही है। यह समय है कि हम अपने कर्तव्य को समझें और प्रकृति के प्रति अपने कर्ज को संरक्षण…
Read More
आतंकवाद से मुकाबले पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

आतंकवाद से मुकाबले पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

भारत और मलेशिया वर्ष 2024-2027 के लिए सह-अध्यक्ष बने; 2026 में मलेशिया में टेबल-टॉप अभ्यास और 2027 में भारत में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास की घोषणा की नई दिल्ली। आतंकवाद से मुकाबले(सीटी) पर आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) विशेषज्ञ कार्य समूह (सीटी पर ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में आसियान सचिवालय, आसियान देशों (लाओ पीडीआर, मलेशिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम), एडीएमएम-प्लस सदस्य राज्यों (चीन, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कोरिया गणराज्य) के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। आतंकवाद से मुकाबले (सीटी) पर 14 वें एडीएमएम-प्लस ईडब्ल्यूजी…
Read More
मास्को अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश पर्यटन के प्रदर्शनी स्टाल पर भारी भीड़

मास्को अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश पर्यटन के प्रदर्शनी स्टाल पर भारी भीड़

‘उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व के मानचित्र पर पेश करना हमारा उद्देश्य- जयवीर सिंह लखनऊ:/  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने रूस की राजधानी मास्को में 18-20 मार्च तक आयोजित ‘मास्को अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी 2025’ (एमआइटीटी) में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी पर्यटन विभाग के मंडप में विभिन्न देशों के व्यवसायियों ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, टूर पैकेज और सुविधाओं की जानकारी ली। ताजमहल सहित अन्य आकर्षणों के बारे में भी आगन्तुको में उत्सुकता देखने को मिली। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ‘प्रदर्शनी…
Read More
रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री से भेंट की

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री से भेंट की

दोनों देश रक्षा औद्योगिक सहयोग और एआई जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की संभावनाएं तलाशने पर विचार कार्यरत हैं नई दिल्ली/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक की। उन्होंने बातचीत के दौरान रक्षा, सुरक्षा, सूचना आदान-प्रदान, हिंद-प्रशांत और नई एवं उभरती हुई प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। दोनों रक्षा मंत्रियों ने जहाज निर्माण, उपकरण और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की, जिससे दोनों देशों के कौशल को प्रौद्योगिकी एवं पैमाने में अनुपूरकता को अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने संबंधित रक्षा प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानों और संगठनों…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका सुश्री कैसमै की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका सुश्री कैसमै की प्रशंसा की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका सुश्री कैसमै की प्रशंसा की है। श्री मोदी ने कहा कि कैसमै जैसे कलाकारों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने समर्पित प्रयासों के माध्यम से कई अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को प्रदर्शित करने में मदद की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा; "भारतीय संस्कृति के बारे में विश्व की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है, और कैसमै जैसे कलाकारों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। समर्पित प्रयासों के…
Read More
आतंकवाद-प्रतिघात पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा

आतंकवाद-प्रतिघात पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा

नई दिल्ली। आतंकवाद-प्रतिघात पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन-प्लस (एडीएमएम-प्लस) विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भारत और मलेशिया इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 10 आसियान सदस्य राष्ट्र (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर व थाईलैंड) और आठ संवाद सहयोगी देशों (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, चीन, अमरीका व रूस) के प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ तिमोर लेस्ते तथा आसियान के सचिव भी भाग लेंगे। आतंकवाद का मुकाबला करने पर भारत पहली बार ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता करेगा। रक्षा सचिव राजेश…
Read More