बरेका में स्पेशल कैंपेन 5.0 एवं स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत कार्यालयों एवं रेलवे ट्रैक की गहन सफाई

वाराणसीरेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा देशभर में जारी ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ एवं ‘स्वच्छता अभियान 2025’ के अंतर्गत आज को बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशन एवं प्रेरणा से कार्यालयों एवं रेलवे ट्रैक की गहन
सफाई कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। स्पेशल कैंपेन 5.0 के द्वितीय चरण में आज मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/व्हीकल तथा उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/इंजन के कार्यालयों में
गहन सफाई अभियान आयोजित कर कार्यालयों की साफ-सफाई और व्यवस्थित रखरखाव, पुराने रिकॉर्ड्स का उचित प्रबंधन, अनुपयोगी सामान और फर्नीचर का निस्तारण, स्थान प्रबंधन और कार्यालयों का सौंदर्यीकरण, स्क्रैप सामग्री का प्रभावी निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में
कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को समझते हुए विभिन्न
गतिविधियों में योगदान दिया।
स्वच्छता अभियान 2025 को सफल बनाने के क्रम में बरेका कारखाना परिसर में सिविल विभाग द्वारा रेलवे ट्रैक्स और आसपास के क्षेत्रों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करने वाली
गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान किया। बरेका में हम स्वच्छ और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह
अभियान कर्मचारियों और समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बरेका का यह प्रयास रेल मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण
संरक्षण को बढ़ावा देना है।

NTPC

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *