किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों की दी गयी जानकारी 

Spread the love

 भदोही । मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत भाला विकासखंड भदोही में पंचायत भवन के पास विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत गांव की महिलाओं, कृषकों  को कृषि की नई तकनीक से आय में वृद्धि किए जाने के संबंध में आहूत खुली बैठक में प्रतिभाग किया गया  I  बैठक में उपनिदेशक कृषि, डिप्टी आईएमओ, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के वैज्ञानिक व ग्राम वासी उपस्थित रहे I  बैठक में वैज्ञानिकों द्वारा कृषि कार्य से आय बढ़ाए जाने  एवं कृषि कार्य में नई तकनीक का इस्तेमाल करने के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया I मौके पर कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु  पंपलेट का वितरण भी किया गया I 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *