प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल से 27 फरवरी 2026 को 37 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए । इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से संग्राम सिंह, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/कानपुर, कुलदीप गुप्ता, लोको पायलट/कानपुर, मो. नोमान शाही, लोको पायलट/कानपुर, एच सी लाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक/मोटा, उमाकांत, स्टेशन अधीक्षक/पनकीधाम, संतोष कुमार, स्टेशन अधीक्षक/पनकीधाम, राजकुमार, स्टेशन अधीक्षक/कानपुर सेंट्रल एवं ललित मोहन दुबे, पॉइंट्समैन/भीरपुर को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।


इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 13,21,64,049/- रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य दीपक कुमार द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र सौंपा गया एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की । इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गईI कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
