रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल व रिफाइन चोरी

मुगलसराय कोतवाल ने कहा मामला संदिग्ध 

NTPC

पीडीडीयू नगर। नेपाल से रिफाइन लेकर रामनगर स्थित एक व्यापारी के यहां पहुंचाने जा रही तीन ट्रकों से बीती रात चोरों ने लगभग 450-475 डीजल व 47 टीन रिफाइन उस समय चुरा लिए जब बीती रात करीब 12 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत छेमिया गांव के पास रिंग रोड पर अपनी ट्रकों को खड़ा कर चालक केबिन में सो रहे थे। अलसुबह जब चालकों की नींद खुली तो तीनो ट्रकों के चालकों ने जब डीजल टैंक का लॉक टूटा देखा तो सन्न रह गये तत्पश्चात उनलोगों ने ट्रकों पर लदे रिफाइन की जांच की तो एक ट्रक के बांधे हुते तिरपाल की रस्सी कटी मिली और उसमें से 47 टीन रिफाइन भी गायब मिले। चालकों ने तत्काल 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची 112 डायल ने जांच पड़ताल में बाद कोतवाली आकर शिकायत करने का निर्देश दिया। 

जानकारी के मुताबिक नेपाल के बीरगंज से रिफाइन लादकर टीन ट्रकें क्रमशः आरजे 14 जी जी 0735, आरजे 14 जी जी 9345,आरजे 14 जी ई 1055m वाराणसी जिले के रामनगर स्थित वाराणसी उद्योग नामक फर्म में पहुंचाने जा रही थी। बीती रात ज्यादा होने के कारण तीनों ट्रकों के चालक क्रमशः कल्याण सिंह मीणा,बाबूलाल मीणा पुत्र फतेह सिंह मीणा व शितलमल मीणा पुत्र लक्ष्मण राम मीणा ने अपनी-अपनी ट्रकों को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छेमिया गांव स्थित रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में सोने चले गये अलसुबह जब लगभग 04 बजे कल्याण सिंह की नींद खुली तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो उनके ट्रक के तेल की टंकी के लॉक टूटे थे तथा ट्रक ओर बंधे तिरपाल की रस्सी भी पीछे की तरफ कटी हुई थी। शंकावश उन्होंने ट्रक पर चढ़कर देखा तो उसमें लदा 47 तीन रिफाइन भी गायब था। उन्होंने अन्य ट्रकों की जांच की तो सभी के तेल टंकी के लॉक टूटे हुए थे जिसमें से चोरों ने डीजल चुरा लिया था। जब ट्रकों के तेल टंकी की जांच की तो आरजे 14 जी जी 0735 से 155 लीटर, आरजे 14 जी जी 9345 से 165-175 लीटर व आरजे 14 जी ई 1055 से लगभग 160 लीटर डीजल चोरी हुये थे। चालकों ने तत्काल तत्काल 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची 112 डायल ने जांच पड़ताल की। इस बाबत चालक कल्याण सिंह मीणा ने बताया कि चोरी गये डीजल और रिफाइन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इस बाबत मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। इनके साथ कि पांच गाड़ियां आई थी जिनमे से 2 ट्रक व्यापारी के यहाँ पहुंच गई है। इनलोगों ने गोरखपुर में तेल भरवाया था। मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *