पीडीडीयू नगर। होली के अवसर पर नगर की संस्था सम्मानित मंच सेवा ट्रस्ट ने दोपहर में ही एक होली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें लोगों रंगे हुए होने के बाद भी एक दूसरे को खूब रंग और गुलाल लगाया,इस अवसर पर समाजसेवी रंजन शाह जायसवाल ने कहा कि होली के त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।सभासद राजेश जायसवाल ने कहा कि होली दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे से गले लगाने का पर्व है। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, विजय गुप्ता,सुनील,रागिनी, शैलेन्द्र प्रजापति,सुनील, मॉडल रुद्र जायसवाल, रोहित गुप्ता,राजकुमार,राकेश पांडेय,रोहित सचदेवा,चंद्रेश्वर जायसवाल, अनिल जायसवाल,राहुल गुप्ता, संदीप कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
