सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर प्राची पांडे गांव के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे घने कोहरे के कारण कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।स्थानीय लोगों के अनुसार कार रॉबर्ट्सगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि पिकअप घोरावल की दिशा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। घने कोहरे के चलते दोनों वाहनों के चालकों को सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
