17
Jun
गाडरवारा।एनटीपीसी गाडरवारा में चल रहे एक मासिक आवासीय कार्यशाला बालिका सशक्तिकरण अभियान का मंगलवार, 17 जून 2025 को भव्य समापन हुआ। यह एक माह तक चलने वाली प्रमुख सीएसआर पहल थी, जिसका उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सशक्त बनाना और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना रहा। इस मिशन के अंतर्गत चयनित 40 बालिकाएं एनटीपीसी टाउनशिप में आवासित रहीं और उन्हें नेतृत्व क्षमता,संवाद कौशल, आत्मरक्षा, कंप्यूटर साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रचनात्मक कला और खेलकूद से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था बालिकाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए…
