एनटीपीसी के पूर्व कर्मचारियों ने गोल्डन जुबली मिलन समारोह-2026 में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया

गौतमबुद्ध नगर। ऊर्जा उत्पादन के के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एनटीपीसी के पूर्व कर्मचारियों द्वारा गोल्डन जुबली समारोह -2026 का आयोजन 28 फरवरी, 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी नेत्रा ऑडिटोरियम में किया गया।

NTPC

इस अवसर पर जहां सभी सम्मिलित पूर्व कर्मचारियों ने गीत प्रस्तुत किए और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं महिलाओं ने समूह गीत प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित लोगों ने फोन गेम्स,एक्टिविटीज और तंबोला में पूरी उमंग एवं पूरे उत्साह और उल्लास के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने आपस में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विद्युत क्षेत्र में एनटीपीसी की उत्तरोत्तर वृद्धि और प्रगति तथा एनटीपीसी के 50 वर्ष पूरे होने पर खुशी जाहिर की और गर्व अनुभव किया। एनटीपीसी के पूर्व कर्मचारियों ने इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस मिलन समारोह में सभी पुरुष और महिलाओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आत्मीयता से आपस में खूब बातें की और एनटीपीसी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।पूरे आयोजन में होली के रंग और माहौल का असर भी देखने को मिला। इस गोल्डन जुबली समारोह -2026 के शानदार, भव्य आयोजन में आर. के. जैन, एस. के. मसूरिहा , राजकुमार अग्रवाल, दिनेश गोयल, योगेश सक्सैना, आर. के. अग्रवाल, बी. के. अग्रवाल, विपिन टोंक आदि लोगों का बहुमूल्य योगदान रहा। आर. के. अग्रवाल द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *