सोनभद्र। राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 37 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में राबर्ट्संज ब्लाक के ग्राम पंचायत लोढ़ी में वृक्षारोपण किया ।
श्री गौड़ ने लोढ़ी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्रीयोगी आदित्य नाथ जी ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का एक अभिनव आवाहन किया है। ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण जन अभियान-2025 पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एक ही दिन 09 जुलाई को 37 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं, प्रदेशवासियों से अपील किया है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए, पेड़ लगाओ देश बचाओ अभियान को आगे बढ़ाना है, देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम लगाए, मां की ही तरह पेड़ छाया देने का कार्य करते हैं सभी बच्चे अपने घर पर अपनी मां के नाम पर दो पौधे अवश्य लगाये।
विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है, पेड़ के माध्यम से हमें आक्सीजन व शुद्ध हवा मिलती है और चारों तरफ हरियाली रहती है, एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अन्तर्गत सभी को वृक्ष का रोपण जरूर करना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहाकि प्रदेश में 37 करोड़ वृक्षारोपण के सापेक्ष जनपद में 1 करोड़ 58 लाख 76 हजार 400 पौधा जनपदवासियों द्वारा रोपित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी के बाद जनपद सोनभद्र को सबसे अधिक पौधारोपण का लक्ष्य प्रदेश में मिला है। हम लोग प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन वापस कुछ नहीं देते, प्रकृति का संलुतन बनाये रखने हेतु हर व्यक्ति को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए, पिछले 8 वर्षों से प्रदेश में वृक्षारोपण का महाअभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाया जा रहा है,
इस अभियान से प्रदेश को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है, प्रदेश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई हैं, इसी क्रम में हरितिमा एप के माध्यम से अन्य विभागों द्वारा पौधों का जियो टैगिंग का कार्य किया जाएगा। वृक्षारोपण जन अभियान 2025 में प्रतिभाग कर रहे समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के दौरान ली गई फोटोग्राफ/वीडियो नचवितमेजण्हवअण्पद पर संबंधित विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कर अपलोड किया जाएगा। जनपद में जामुन, आम, अमरूद, पीपल, पाकड़, बरगद, आंवला, नीम, शीशम, अर्जुन, सेमल, कांजी आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए जा रहे है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
