मेजा ऊर्जा निगम द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अंतर्गत लगाए गए 2500 पौधे

Spread the love

प्रयागराज । बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा वृहद् वृक्षारोपण अभियान 2025 के अंतर्गत वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह पौधारोपण ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अंतर्गत किया गया और करीबन 2500 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय रहे। कार्यक्रम के दौरान  अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ),  एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  चंदर शेखर, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण),  आदित्य कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष (संविदा एवं सामाग्री),  अनिल कुमार , विभागाध्यक्ष (योजना और प्रणाली),  विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) और साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि कर्मचारियों के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करना था। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल ने सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मेजा ऊर्जा निगम द्वारा यह सराहनीय प्रयास न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में एक कदम है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ भविष्य की नींव भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *