अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, जेसीबी मशीन जब्त

नौगढ़। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर (वाराणसी) के अंतर्गत मझगांई रेंज के महदेवा बीट स्थित गेदुरहवा जंगल में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश को वन विभाग की टीम ने  नाकाम कर मौके पर से जेसीबी मशीन को जब्त कर कार्रवाई किया है। वहीं वन विभाग की टीम को देखकर अतिक्रमणकारी मौके से फरार हो गये। मझगाईं वन रेंज के गेदुरहवा जंगल में अतिक्रमणकारी एकजुट होकर के जेसीबी मशीन से प्राकृतिक नाले की खुदाई कराकर के वनभूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए  मिट्टी डालकर वन भूमि को समतल करा रहे थे। शनिवार को सूचना मिलने पर  वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम को टीम को देखकर अतिक्रमण करने में शामिल लोग व जेसीबी चालक  मशीन को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये।वन विभाग ने मौके से जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेकर के सुरक्षित रेंज कार्यालय ले आया।

NTPC

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की किसी भी कोशिश को एक दम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  चेतावनी दिया कि  कोई भी व्यक्ति जंगल की जमीन पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  बताया कि जब्त किए गए जे सी बी मशीन की सीजर रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को भेजकर के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। टीम मे वन दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह  सहित महेंद्र, बीरबल यादव, सुरेश यादव ईत्यादि वनकर्मी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *