जनपद न्यायाधीश के साथ डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण 

चन्दौली / जनपद न्यायाधीश , जिलाधिकारी  तथा पुलिस अधीक्षक  द्वारा केन्द्रीय कारागार एवं जनपद कारागार वाराणसी जहां जनपद चन्दौली के अभियुक्त भी रखे जाते है, का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, उपस्थित रहे।  जनपद न्यायाधीश  द्वारा महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के इलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया।  चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये,व पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहें बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाइजरी के बारे में जानकारियां दी, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल को निर्देशित किया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है उन बंदियों को चिन्हित करें तथा उनकी जमानत हेतु माननीय उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करे, उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी सहायता दी जा सके।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *