विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान करने वाले एवं टीबी मरीजों को गोद लेने वालो को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आपदा व शान्तिकाल में भी रेडक्रास सोसाईटी के कार्य मानवता के पक्ष में -जिलाधिकारी

जनपद की महिलाओं के चहुमुखी विकास एवं सशक्तिकरण हेतु रेडक्रास सोसाइटी बढ़ाये कदम-डीएम

भदोही / इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर अध्यक्ष/जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर एवं कलेक्टेªट सभागार में संगोष्ठी आयोजित कर उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्तदान किया गया व कई अन्य लोगों द्वारा पंजीकरण कर रक्तदान अन्य दिनों में किया जायेगा। 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि युद्ध और आपदा के समय रेड क्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें सेवा भावना से कार्य करना चाहिए। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाना चाहिए, उनके उन्नयन के लिए रेड क्रॉस को आगे आना चाहिए। महिला सशक्तिकरण के लिए और प्रयास आवश्यक हैं। रेड क्रॉस शासन और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है। जनपद में रेड क्रॉस द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वे प्रशंसनीय हैं।  
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक ने कहा कि रेड क्रॉस के कार्यों में चिकित्सा विभाग हर तरह से सहयोग प्रदान करता है। डॉ0 आर बी पाठक ने रेड क्रॉस भदोही द्वारा टी बी मरीजों की सेवा और उपलब्धि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव भारतेन्दु द्विवेदी ने रेड क्रॉस भदोही की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर केपी मिश्रा ने रेड क्रॉस की स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने टी बी मरीजों को रेड क्रॉस की ओर से गोद लेने वाले 20 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और रक्तदान करने वाले सदस्यों को सम्मान पत्र प्रदान किया। कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और डॉक्टर भारतेन्दु द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर डॉक्टर ओ पी शुक्ला, डॉक्टर पंकज कुमार ,डॉक्टर रितेश भुवन पाठक, पुनीत मेहरा, अभिषेक बरनवाल, डॉक्टर केपी मिश्र, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव ,एम आई खान, आलोक कुमार गुप्ता, सौरभ जायसवाल, डॉक्टर आर एन सिंह, हरकिशन शुक्ला, महबूब खान, अब्दुल वाहिद अंसारी, डॉ माया त्रिपाठी, डॉक्टर जय त्रिपाठी, प्रभात रंजन अशोक गुप्ता, डॉक्टर सविता द्विवेदी, आर एस खान, हरिपूजन, डॉक्टर आकाश वर्मा जयप्रकाश ,आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ डॉ0 माया और डॉक्टर जया त्रिपाठी के वैदिक मंगलाचरण से आरंभ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *