सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र ने गुरुवार को विकास भवन परिसर, विभिन्न विभागीय अनुभागों और पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयों में सामग्री के उचित प्रबंधन की स्थिति देखी।जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा डीसी एनआरएलएम विभाग में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।


कार्यालय में रखी सामग्री की जानकारी लेते हुए उन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं को संबंधित विभाग को सुपुर्द करने और शेष सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा, ताकि कार्य में बाधा न हो।पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी के निरीक्षण में उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और टूटे टाइल्स की मरम्मत कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि यहां समय-समय पर प्रशिक्षण व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसलिए भवन की व्यवस्था बेहतर और सुव्यवस्थित रहनी चाहिए।इस दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
