जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन 

Spread the love

नौगढ। भाकपा माले के नेतृत्व में चार लेबर कोड जी राम जी व अन्य जन-विरोधी कानून के विरोध में गुरूवार  को आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित 05 सूत्रीय मांग पत्र सहायक विकास अधिकारी सुधीर कुमार को सौंपा गया।

वक्ताओं ने कहा कि चार लेबर कोड एक दिन में आठ घंटे काम के अधिकार संगठित होने यूनियन बनाने और अपनी लोकतांत्रिक मांगो के लिए हड़ताल करने ईत्यादि कानूनी अधिकारों पर कुठाराघात करता है। दूसरी ओर मालिकों और उद्योगपतियों को मजदूर विरोधी काफी रियायत मिलता है। मजदूर वर्ग के ऐतिहासिक संघर्षों बलिदानों और शहादतो से हासिल पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लाई गई चारों श्रम संहिताएं मजदूरों को फिर से गुलाम बनाने के दस्तावेज हैं।

पांच सूत्रीय मांगों में चार लेबर कोड को समाप्त कर पुराने श्रम कानून को बहाल करने विकसित भारत जी ग्राम जी कानून को वापस लेकर मनरेगा कानून को जारी रखकर के दो सौ दिन काम की अनिवार्यता व छः सौ रूपए प्रतिदिन मजदूरी बुलडोजर कानून पर रोक लगा कर गरीबों को उजाड़ने पर रोक वास आवास आजिविका जमीन जंगल व वन उपज पर गरीबों आदिवासियों के अधिकारों की गारंटी बिजली सेक्टर सहित सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगा कर के प्रति माह दो सौ यूनिट बिजली फ्री देने व देश व किसान विरोधी भारत अमेरिका ब्यापार समझौता को रद्द करने ईत्यादि से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर रामवृक्ष कोल मुन्नी देवी सितारा रामेश्वर प्रसाद पतालू गोड़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *