प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की डीएम ने सराहना करते हुए अन्य कृषकों को भी नेचुरल फार्मिग करने हेतु किया प्रेरित

गो आश्रय स्थल पशुपालन, कृषि,उद्यान एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का जिलाधिकारी ने किया समीक्षा

भदोही / जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से इतर कृषि, उद्यान, गौ आश्रय स्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग की जनपद स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने गोचर/चारागाह हेतु जनपद में निर्धारित 438 स्थलों पर हरे चारे की बुवाई सुनिश्चित हेतु अतिक्रमण भूमियों को मुक्त कराने हेतु सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया। गोआश्रय स्थल निरीक्षण की अप्राप्त रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निरीक्षण व रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। गोवंशों के लिए हरे व पौष्टिक चारे साईलेज आहार, चारे का आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर जिलाधिकारी ने जोर दिया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0सचान द्वारा गो आश्रय स्थल व पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर बल दिया गया। उन्होंने जनपद के प्रत्येक विकासखंड में न्यूनतम एक वृहद गो संरक्षण केंद्र स्थापित किए जाने हेतु कम से कम एक हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने पर बल दिया। गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश हेतु हरा चारा उगाये जाने के लिए गोचर/अतिक्रमण युक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए गोआश्रय स्थलों से सम्बद्ध करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम )सोलर पंप योजना पर बल देते हुए अधिक आवेदन कराने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने बायो पेस्टिसाइड्स ,बायो नेचुरल साइडस नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, प्राकृतिक खेती आदि पर बल दिया। उन्होंने फार्म टू टेबल कॉन्सेप्ट पर बल देते हुए स्थानीय किसानों से जैविक खेती कर सब्जियों आदि को सीधे उपभोक्ता को विक्रय पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने डीघ उपरवार, कॉवल आदि क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती करने वाले उपस्थित कृषकों के कार्यो की सराहना किया तथा उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि इन्ही लोगों को मास्टर टेªनर बनाते हुए अन्य किसानों को नेचुरल फार्मिग करने का प्रशिक्षण दिया जाये। कृषि विभाग की समीक्षा में फसल अवशेष प्रबन्धन योजना, मिनी किट का वितरण, फसली ऋण की प्रगति, भूमि संरक्षण की तीनों योजनाओं, प्लांट प्रोटेक्शन आदि बिन्दुओं पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थत सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत्-प्रतिशत सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकान्त द्विवेदी ने मिलेट्स अनाजों को बढ़ावा देने के लिए उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि मोटे अनाज सावां, कोंदो ,रागी, ज्वार ,बाजार ,आदि की मिलेट्स अनाजों को दैनिक खान-पान में शामिल करने के लिए प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने मछुआ समुदाय के लाभार्थी परक योजनाओं, दुर्घटना बीमा आदि से आछादित करने पर बल दिया।   
बैठक में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *