चन्दौली । उ0प्र0 पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ के द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सामूहिक रूप से महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को देखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुचकर परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र एवं आधार चेक किया गया। उन्होने परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ लगाये गये सेक्टर एवं जोनल तथा स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। जनपद में कुल-11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम दिन दो पालीयों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुयी। जिसमें प्रथम पाली में 3600 अभ्यर्थी में 2488 उपस्थित रहें व 1112 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3600 में 2606 उपस्थित रहें व 994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
