जिला जज ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना

 वाराणसी। आगामी 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय प्रकाश तिवारी ने जनपद न्यायालय परिसर से गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो।

NTPC

        इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन संतराम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) हितेश अग्रवाल, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पी०ओ० अश्विनी कुमार दूबे, अपर जनपद न्यायाधीश/एंटी करप्शन रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला तथा जनपद के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *