08
Nov
आर.के. एचआईवी, एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में दो दिनों के दौरान लगभग पाँच हज़ार लोगों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ धनबाद। आर.के. एचआईवी, एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के सहयोग से बीसीसीएल द्वारा आयोजित ‘स्वस्थ ज़िंदगी - महा आरोग्य’ दो-दिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आज बस्ताकोला क्षेत्र में सफल समापन हुआ। दो-दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन 6 नवम्बर को नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर तथा 7 नवम्बर को बस्ताकोला क्षेत्रीय परिसर में किया गया। इस दौरान चार हज़ार से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें चिकित्सीय परामर्श, आयुष परीक्षण एवं उपचार, नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण, व्हीलचेयर वितरण, अस्थि घनत्व जांच (बोन डेंसिटी…
