कोल इंडिया के 51वें स्थापना दिवस पर बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में निःशुल्क दंत जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन

Spread the love

धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड के 51वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज सेंट्रल हॉस्पिटल बीसीसीएल के दंत विभाग द्वारा एक निःशुल्क दंत जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष स्वास्थ्य पहल बीसीसीएल कार्मिकों एवं स्थानीय समुदाय को गुणवत्तापूर्ण दंत सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई। शिविर के दौरान 124 से अधिक मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की दंत समस्याओं का निवारण किया गया।

शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), सेंट्रल हॉस्पिटल, डॉ. बंदना के कुशल निर्देशन एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन दंत शल्य विभाग की प्रमुख डॉ. मंजरी सिंह, डॉ. रितेश कुमार झा और उनकी दक्ष चिकित्सक टीम ने किया। टीम ने मरीजों को न केवल दंत उपचार प्रदान किया, बल्कि मौखिक स्वच्छता, नियमित जांच की आवश्यकता तथा दंत रोगों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। इस अवसर पर डॉ. बंदना ने कहा कि दंत स्वास्थ्य संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित दंत जांच न केवल मौखिक स्वच्छता को बनाए रखती है, बल्कि कई अन्य रोगों की प्रारंभिक पहचान में भी सहायक होती है। इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य लोगों को निःशुल्क जांच एवं उपचार के साथ-साथ दंत स्वच्छता और रोग-निवारण के प्रति जागरूक बनाना है। बीसीसीएल सदैव अपने कर्मचारियों और समुदाय के समग्र स्वास्थ्य एवं  कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। सेंट्रल हॉस्पिटल, बीसीसीएल द्वारा आयोजित यह शिविर संगठन की उस सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत कंपनी अपने कर्मचारियों और समुदाय के समग्र स्वास्थ्य कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *