DHANBAD

कोयला भवन मुख्यालय  में ‘कोल वर्कशॉप 2025’ का शुभारंभ

कोयला भवन मुख्यालय  में ‘कोल वर्कशॉप 2025’ का शुभारंभ

सीएमडी बीसीसीएल ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन । महानिरीक्षक (सीआईएसएफ)  दीपक वर्मा सहित सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल धनबाद।बीसीसीएल एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बीसीसीएल यूनिट, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज कोयला भवन मुख्यालय में दो दिवसीय ‘कोल वर्कशॉप 2025’ का शुभारंभ हुआ। 15 और 16 दिसंबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कोयला और खनन क्षेत्र में सतत विकास, सुरक्षा, तकनीकी नवाचार, पर्यावरणीय संतुलन, भ्रष्टाचार-निवारण, आपदा प्रबंधन और निगरानी प्रणाली के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श और रणनीतिक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानिरीक्षक (पूर्वी सेक्टर), सीआईएसएफ  दीपक वर्मा, सीआईएसएफ…
Read More
केंदुआडीह गैस उत्सर्जन पर कोयला भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

केंदुआडीह गैस उत्सर्जन पर कोयला भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

कोल इंडिया चेयरमैन ने राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का लिया विस्तृत जायज़ा धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज केंदुआडीह गैस उत्सर्जन की स्थिति पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कोयला मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी-सह-कोल इंडिया चेयरमैन,  सनोज कुमार झा ने की। कार्यक्रम में सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) कोल इंडिया,  अच्युत घटक, उपायुक्त धनबाद,  आदित्य रंजन, एसएसपी,  प्रभात कुमार, ईडी (कोआर्डिनेशन)  आलोक ललित कुमार, बीसीसीएल निदेशकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिम्फर, आईआईटी-आईएसएम और पीएमआरसी सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ एवं सलाहकार भी इस समीक्षा बैठक में शामिल हुए।  सनोज झा…
Read More
सिपेट रायपुर में बीसीसीएल प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह

सिपेट रायपुर में बीसीसीएल प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह

धनबाद। सिपेट रायपुर में बीसीसीएल की सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के 40 प्रशिक्षणार्थियों के दीक्षांत समारोह का आज सिपेट रायपुर में आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (सीएसआर)  सुरेन्द्र भूषण सहित बीसीसीएल सीएसआर टीम ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. आलोक साहू, निदेशक, सिपेट रायपुर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। समारोह के दौरान झरिया, बाघमारा, निरसा तथा धनबाद के अन्य प्रखंडों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों ने बीसीसीएल द्वारा प्रदान किए गए कौशल विकास अवसर एवं प्रशिक्षण उपरांत रोजगार सहायता के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। अभ्यर्थियों ने सिपेट रायपुर में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, भोजन और आवासीय सुविधाओं के प्रति भी अपनी संतुष्टि और प्रसन्नता…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल ने करमाटांड टाउनशिप का किया दौरा

सीएमडी बीसीसीएल ने करमाटांड टाउनशिप का किया दौरा

पुनर्वासित परिवारों से किया संवाद। अधिकारियों को सुविधाओं की बेहतरी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल  मनोज कुमार अग्रवाल ने आज करमाटांड टाउनशिप का दौरा कर पुनर्वासित परिवारों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों का विस्तृत रूप से संज्ञान लिया। सीएमडी श्री अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया सहित बीसीसीएल मुख्यालय तथा जेएमपी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टाउनशिप पहुँचे और संशोधित झरिया मास्टर प्लान के तहत अग्नि-प्रभावित क्षेत्रों से स्थानांतरित परिवारों से मुलाकात कर उनके जीवन-यापन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने टाउनशिप में बिजली, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं स्वच्छता…
Read More
संविधान दिवस के अवसर पर बीसीसीएल में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर बीसीसीएल में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का आयोजन

धनबाद। 26 नवम्बर 1949 को भारत के संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किये जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर आज कोयला भवन, मुख्यालय बीसीसीएल में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी  मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी) संचालन,  संजय कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी,  अमन राज सहित मुख्यालय के सभी महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण…
Read More
दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा बेलगढ़िया पुनर्वास क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियों का आयोजन

दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा बेलगढ़िया पुनर्वास क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियों का आयोजन

पुनर्वास क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़ी युवतियों के बीच वैवाहिक जीवन से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं तथा दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिलों का वितरण। धनबाद। दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा आज पलानी पंचायत के अंतर्गत बेलगढ़िया पुनर्वास टाउनशिप में एक महत्वपूर्ण सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल ने पुनर्वास क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की चार युवतियों को उनके वैवाहिक जीवन हेतु आवश्यक उपयोगी वस्तुएँ (जैसे अलमारी, बर्तन, वस्त्र आदि) उपहारस्वरूप भेंट कीं। इस दौरान महिला मंडल द्वारा क्षेत्र के दो दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल का भी वितरण किया गया, जिससे…
Read More
कोयला भवन मुख्यालय में नराकास धनबाद की छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन

कोयला भवन मुख्यालय में नराकास धनबाद की छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन

धनबाद।नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), धनबाद की छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन आज कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में अध्यक्ष कार्यालय बीसीसीएल सहित नराकास धनबाद के सभी 51 सदस्य कार्यालयों के प्रमुख, हिंदी अधिकारी, हिंदी विभाग के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।    कार्यक्रम की अध्यक्षता नराकास धनबाद के पदेन अध्यक्ष सह सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर  अजय सिंह (उप महानिदेशक,डीजीएमएस),निदेशक (मानव संसाधन) बीसीसीएल  मुरली कृष्ण रमैया, दिलीप कुमार सिंह (मुख्य महाप्रबंधक, डीवीसी),विनीत रावल (कार्यपालक निदेशक, के.को.आ.प), उमा शंकर सिंह (क्षेत्रीय निदेशक, सीएमपीडीआईएल),अमरनाथ (मुख्य वैज्ञानिक, सिम्फर),राजीव तिवारी, प्रदीप विश्वकर्मा (कमांडेंट, सीआईएसएफ बीसीसीएल),  कुमार…
Read More
बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का कतरास क्लब में सफल समापन

बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का कतरास क्लब में सफल समापन

धनबाद। बीसीसीएल के दो-दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का आज कतरास क्लब, कतरास में सफल समापन हुआ। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में गोविंदपुर क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पीबी (पुटकी-बलिहारी) क्षेत्र को सीधे सेटों में पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया और अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिता के विजेता घोषित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन), बीसीसीएल,  मुरली कृष्ण रमैया ने की। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। अवसर पर बीसीसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज,  विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित महाप्रबंधक (कतरास क्षेत्र)  सुधाकर…
Read More
नराकास धनबाद को राजभाषा के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु सम्मान

नराकास धनबाद को राजभाषा के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु सम्मान

वर्ष 2024-25 के लिए बीसीसीएल की अध्यक्षता में संचालित नराकास, धनबाद को मिला यह सम्मान धनबाद। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के अंतर्गत राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता के तत्वावधान में आज मुजफ्फरपुर, बिहार में आयोजित एक-दिवसीय राजभाषा संगोष्ठी-सह-कार्यशाला में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, धनबाद को वर्ष 2024-2025 के दौरान राजभाषा के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्वी क्षेत्र) के उप-निदेशक (कार्यान्वयन) डॉ. विचित्रसेन गुप्त एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों से समिति की ओर से यह सम्मान नराकास धनबाद के सदस्य-सचिव उदयवीर सिंह (प्रबंधक, राजभाषा – बीसीसीएल) ने प्राप्त किया। उनके साथ…
Read More
बीसीसीएल में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन  

बीसीसीएल में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन  

सीएमडी  मनोज कुमार अग्रवाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता। पुरस्कार वितरण के साथ त्रैमासिक गतिविधियों का हुआ समापन। धनबाद। केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय के अंतर्गत 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 तक आयोजित त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान - 2025 का आज बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में ‘सतर्कता सम्मान समारोह’ के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना श्री निलाद्री रॉय, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अमन राज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (सतर्कता)  सत्येन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन)  अर्पण घोष सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि तथा सतर्कता अभियान से जुड़े विजेता प्रतिभागी बड़ी…
Read More