DHANBAD

कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार वी.रेड्डी ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार वी.रेड्डी ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

कोयला भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जेएमपी के तहत की जा रही प्रगति का लिया जायजा। सीएमडी बीसीसीएल सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित। धनबाद। कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार  बी.वीरा रेड्डी ने आज धनबाद के केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और राहत, पुनर्वास एवं सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गैस प्रभावित क्षेत्र में चल रहे ड्रिलिंग स्थलों का निरीक्षण किया और नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक, पीएमआरसी  एन. सहाय, सिम्फर के डॉ. एस.के. राय, जे. पांडेय सहित आईआईटी (आईएसएम) तथा अन्य वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों के…
Read More
बीसीसीएल एवं धनबाद जिला प्रशासन के बीच ‘600 बैरिकेड्स उपलब्ध कराने’ हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  

बीसीसीएल एवं धनबाद जिला प्रशासन के बीच ‘600 बैरिकेड्स उपलब्ध कराने’ हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  

धनबाद। बीसीसीएल और धनबाद जिला प्रशासन/कार्यालय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के बीच आज बीसीसीएल के सीएसआर कार्यक्रम (वित्त वर्ष 2025-26) के अंतर्गत ‘बेहतर सिटी पुलिसिंग हेतु 600 बैरिकेड्स उपलब्ध कराने’ संबंधी एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। परियोजना के तहत बीसीसीएल द्वारा जिला प्रशासन को ₹62 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसका उद्देश्य भीड़ प्रबंधन, जन सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष में भी बीसीसीएल ने इसी प्रकार की परियोजना के अंतर्गत धनबाद जिला प्रशासन को 400 बैरिकेड्स उपलब्ध कराए थे, जिनसे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। इस सफलता को देखते हुए…
Read More
बीसीसीएल एवं आईआईटी, आईएसएम धनबाद के बीच स्टेम शिक्षा को प्रोत्साहन’ हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

बीसीसीएल एवं आईआईटी, आईएसएम धनबाद के बीच स्टेम शिक्षा को प्रोत्साहन’ हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

धनबाद। बीसीसीएल और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। यह समझौता बीसीसीएल के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ‘धनबाद जिले के 6 सरकारी विद्यालयों में आईआईटी (आईएसएम) के माध्यम से एसटीईएम शिक्षा को प्रोत्साहन’ परियोजना के लिए किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) शिक्षा के माध्यम से व्यावहारिक, नवोन्मेषी और समस्या-समाधान आधारित शिक्षण अनुभव प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता और नवाचार की भावना को विकसित किया जाएगा, जिससे वे भविष्य की तकनीकी मांगों के अनुरूप सक्षम बन…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल ने ईसीएल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘उम्मीद-2025’ में की सहभागिता

सीएमडी बीसीसीएल ने ईसीएल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘उम्मीद-2025’ में की सहभागिता

प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के खनन विशेषज्ञ, नियामक अधिकारी और तकनीकी संस्थान हुए सम्मिलित।  खनन में नवाचार, सुरक्षा एवं नीतिगत सहयोग पर हुआ विचार-विमर्श। धनबाद। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के सहयोग तथा खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय (19–20 दिसम्बर) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘उम्मीद–2025’ का आज शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का विषय है ‘भूमिगत खनन में यंत्रीकरण एवं स्वचालन’। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के माइनिंग विशेषज्ञ, नियामक अधिकारी, तकनीकी संस्थानों और खनन क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने आज कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की और कंपनी…
Read More
कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

राहत एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। सीएमडी बीसीसीएल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के नव-नियुक्त चेयरमैन,  बी. साईराम ने आज धनबाद के केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न राहत, पुनर्वास एवं सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों, राहत प्रयासों की प्रगति तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों, तकनीकी विशेषज्ञों से बात कर स्थिति का आकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया सहित बीसीसीएल…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल ने कुसुंडा क्षेत्र की ऐना कोलियरी का किया निरीक्षण

सीएमडी बीसीसीएल ने कुसुंडा क्षेत्र की ऐना कोलियरी का किया निरीक्षण

खनन गतिविधियों एवं उत्पादन तैयारियों की समीक्षा की धनबाद।सीएमडी बीसीसीएल,मनोज कुमार अग्रवाल ने आज कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत ऐना कोलियरी का दौरा कर वहां संचालित खनन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा उत्पादन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ निदेशक (मानव संसाधन)मुरली कृष्ण रमैया,निदेशक(तकनीकी - संचालन)संजय कुमार सिंह सहित बीसीसीएल मुख्यालय, कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय एवं परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण क्रम में सीएमडी ने खनन कार्यों का अवलोकन करते हुए मशीनरी की समुचित तैनाती एवं उनकी क्षमता के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों तथा संबंधित ठेकेदार को दैनिक बढ़ती उत्पादन आवश्यकताओं को…
Read More
बीसीसीएल और एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

बीसीसीएल और एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

हस्तशिल्प आधारित सतत आजीविका के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण पहल। बेलगड़िया पुनर्वास टाउनशिप में लागू होगी परियोजना। धनबाद।कोयला भवन मुख्यालय में आज बीसीसीएल और एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन के बीच ‘हस्तशिल्पों को पुनर्जीवित कर सतत आजीविका हेतु स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का सशक्तिकरण: एक समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण’ शीर्षक परियोजना के कार्यान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। बेलगड़िया पुनर्वास टाउनशिप में लागू किये जाने वाले इस परियोजना की कुल लागत लगभग 85 लाख रुपये है। परियोजना का उद्देश्य स्थानीय स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की कम से कम 100 महिलाओं को सशक्त बनाना है, जिसके माध्यम से…
Read More
कोयला भवन मुख्यालय  में ‘कोल वर्कशॉप 2025’ का शुभारंभ

कोयला भवन मुख्यालय  में ‘कोल वर्कशॉप 2025’ का शुभारंभ

सीएमडी बीसीसीएल ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन । महानिरीक्षक (सीआईएसएफ)  दीपक वर्मा सहित सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल धनबाद।बीसीसीएल एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बीसीसीएल यूनिट, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज कोयला भवन मुख्यालय में दो दिवसीय ‘कोल वर्कशॉप 2025’ का शुभारंभ हुआ। 15 और 16 दिसंबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कोयला और खनन क्षेत्र में सतत विकास, सुरक्षा, तकनीकी नवाचार, पर्यावरणीय संतुलन, भ्रष्टाचार-निवारण, आपदा प्रबंधन और निगरानी प्रणाली के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श और रणनीतिक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानिरीक्षक (पूर्वी सेक्टर), सीआईएसएफ  दीपक वर्मा, सीआईएसएफ…
Read More
केंदुआडीह गैस उत्सर्जन पर कोयला भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

केंदुआडीह गैस उत्सर्जन पर कोयला भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

कोल इंडिया चेयरमैन ने राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का लिया विस्तृत जायज़ा धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज केंदुआडीह गैस उत्सर्जन की स्थिति पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कोयला मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी-सह-कोल इंडिया चेयरमैन,  सनोज कुमार झा ने की। कार्यक्रम में सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) कोल इंडिया,  अच्युत घटक, उपायुक्त धनबाद,  आदित्य रंजन, एसएसपी,  प्रभात कुमार, ईडी (कोआर्डिनेशन)  आलोक ललित कुमार, बीसीसीएल निदेशकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिम्फर, आईआईटी-आईएसएम और पीएमआरसी सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ एवं सलाहकार भी इस समीक्षा बैठक में शामिल हुए।  सनोज झा…
Read More
सिपेट रायपुर में बीसीसीएल प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह

सिपेट रायपुर में बीसीसीएल प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह

धनबाद। सिपेट रायपुर में बीसीसीएल की सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के 40 प्रशिक्षणार्थियों के दीक्षांत समारोह का आज सिपेट रायपुर में आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (सीएसआर)  सुरेन्द्र भूषण सहित बीसीसीएल सीएसआर टीम ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. आलोक साहू, निदेशक, सिपेट रायपुर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। समारोह के दौरान झरिया, बाघमारा, निरसा तथा धनबाद के अन्य प्रखंडों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों ने बीसीसीएल द्वारा प्रदान किए गए कौशल विकास अवसर एवं प्रशिक्षण उपरांत रोजगार सहायता के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। अभ्यर्थियों ने सिपेट रायपुर में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, भोजन और आवासीय सुविधाओं के प्रति भी अपनी संतुष्टि और प्रसन्नता…
Read More