वेकोलि में आनंद मेला का आयोजन

Spread the love

नागपुर।झंकार महिला मंडल, वेकोलि एवं विप्स द्वारा 3 फरवरी 2026 को वेकोलि इंदोरा कॉम्प्लेक्स, नागपुर में भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन वेकोलि के पूर्व सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त)बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (योजना एवं परियोजना)संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय माधुकर मेहत्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही झंकार महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा आभा द्विवेदी, उपाध्यक्षा रीना पांडे, श्रुति परांजपे, सोनाली मेहत्रे भी उपस्थित रही।

मेले में वेकोलि के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर एवं आसपास की प्रतिष्ठित संस्थाओं के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इन में विभिन्न प्रकार के पकवान, विभिन्न प्रकार के गणवेश, आभूषण, आवश्यक वस्तुओं आदि का स्टाल लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को जीवंत, रंगारंग और यादगार स्वरूप दिया। यह आनंद मेला प्रतिभा, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता के उत्सव के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव और सौहार्द्र का सुंदर मंच सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *