07
Aug
धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख सहायक कंपनी, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा 8 और 9 अगस्त को धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्पर्श एचआर कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम धनबाद में पहली बार कोयला क्षेत्र के शीर्ष नेतृत्व, मानव संसाधन विशेषज्ञों और उद्योग से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर एकत्रित करेगा, जिसमें सीआईएल (कोल इंडिया लिमिटेड) अध्यक्ष, निदेशक (एचआर), कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी), उनके मानव संसाधन निदेशकगण के अतिरिक्त विभिन्न अन्य क्षेत्रों, उद्योगों के मानव संसाधन विशेषज्ञ, नीति-निर्माण से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगें, जो कार्यस्थल पर बेहतर मानव प्रबंधन, समावेशिता और कर्मचारी कल्याण जैसे विषयों पर अपने सारगर्भित और महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत करेंगें।…
