31
Oct
विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत बीसीसीएल में वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन ब्लॉक-II, पश्चिमी झरिया, पीबी एवं बस्ताकोला क्षेत्रों में स्वच्छता, पुनर्चक्रण और प्लास्टिक-मुक्ति को बढ़ावा देने हेतु आयोजित हुए कार्यक्रम धनबाद। विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) के अंतर्गत आज बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन पहलों का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित कार्य वातावरण का निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना तथा प्लास्टिक-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा। ब्लॉक-II क्षेत्र में आज ‘वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन’ का…
