चन्दौली । मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज ईस्टर्न बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेसजनों ने इस मौके पर केक काटकर खुशी का इजहार किया, उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना व कामना की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर संदीप विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ऊर्जावान, ओजस्वी वक्ता, गरीबों की मसीहा, निडर और जनता के हितों के लिए संघर्ष करने वाली नेता है उन्होंने किसानों के संघर्ष की लड़ाई, कोरोना काल में लोगों के दुख में बस चलवाने से लेकर अन्य कई मुद्दों को लेकर जनता के हित के लिए समर्पित रही, चाहे हाथरस उन्नाव का रेप कांड या सीएए, एन आर सी का मामला वह हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही। उन्हें व उनके पति को हमेशा भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ित किया गया। परंतु वे एक कदम भी नहीं झुकी, प्रियंका गांधी जी सड़क से लेकर संसद तक जनता के हक की लड़ाई लड़ने वाली लोकप्रिय नेता हैं। कार्यक्रम में दयाराम पटेल, डॉक्टर जी. के. पांडेय, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, भाईराम, ऋषि दयाल, त्रिजा इलियट, संजय जायसवाल, मुन्नी सिंह, मृत्युंजय शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, नेसार शाह, इकबाल अहमद, राकेश चौधरी, मुकीम खान, रमेश पांडेय, कन्हैया मोदनवाल, अजय माली, दीपक चौधरी, महेंद्र कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
