सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया

रांची ।  सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के बिलों की प्रोसेसिंग में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आज रांची स्थित अपने मुख्यालय में कार्यपालकों के लिए अंशदायी सेवानिवृत्ति पश्चात् चिकित्सा योजना (सीपीआरएमएसई) और गैर-कार्यपालकों के लिए अंशदायी सेवानिवृत्ति पश्चात् चिकित्सा योजना (सीपीआरएमएस एनई) के लिए बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी)नृपेन्द्र नाथ, सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस सिस्टम का उद्घाटन किया। 

NTPC

इस सिस्टम के माध्यम से, सेवानिवृत्त कर्मी कहीं से भी अपने बिलों की प्रगति पर हर चरण में नजर रख सकते हैं। यह सिस्टम पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर स्वचालित एसएमएस अलर्ट भी भेजता है, जिससे बिल प्रोसेसिंग के बारे में स्पष्ट और समय पर अद्यतन जानकारी मिलती है।

प्रबंधन की यह पहल सीएमपीडीआई की परिचालन दक्षता और सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने कर्मियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *