रांची । सीएमपीडीआई के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वालीबाल टूर्नामेंट 2025-26 के दूसरे दिन खेले गए मैच में क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के बीच हुआ जिसमें क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद ने क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर को 25-21, 27-07 से पराजित किया। क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल बनाम क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के बीच मुकाबले में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल को 28-26, 25-19 से हराया। क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर के बीच हुआ जिसमें क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर ने क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली को 25-11, 25-09 से हराया जबकि क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर बनाम मुख्यालय-रांची के बीच मुकाबले में मुख्यालय-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर को 25-17, 25-15 से पराजित किया।
इस तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वालीबाल टूर्नामेंट 2025-26 में मेजबान टीम मुख्यालय-रांची सहित क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल, क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची, क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर, क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली एवं क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर की टीमें भाग ले रही है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
