इफको फूलपुर इकाई में 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान का समापन समारोह 

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई में 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान का समापन समारोह अग्नि एवं सुरक्षा विभाग में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष का विषय उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करे और सशक्त बनाएँ है। महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह ने कहा कि आज का दिन हमें सुरक्षा के महत्तव व जागरूकता की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के प्रति सचेत रहे और सुरक्षित कार्य करें, सुरक्षा को कभी भी नजरअंदाज ना करें। सुरक्षा उपकरणों, हेलमेट, सूट व गैजेट का अवश्य प्रयोग करें। फायर अलार्म एवं प्राथमिक सुरक्षा के बारे में जागरूक रहें। सुरक्षा को अपनी आदत एवं अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाये। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग संकल्प करें कि सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे, नये कर्मचारियों को शिक्षित करेंगे और सुरक्षा को जीवनचर्या का हिस्सा बनायेंगे। महाप्रबंधक तकनीकी रत्नेश कुमार ने कहा कि जानकारी अवश्य तुरंत साझा करें ताकि तय समय में अग्नि एवं सुरक्षा विभाग द्वारा दुर्घटना का निवारण किया जा सके। कार्य निष्पादन में सुरक्षा मानकों का अवश्य ध्यान रखें। मुख्य प्रबंधक अग्नि एवं सुरक्षा विभाग संजीव कुमार ने अग्नि एवं सुरक्षा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट पेश की तथा बताया कि हम 1814 दिन दुर्घटना रहित कार्य करे रहें है जो हमारी उपलब्धि है। दुर्घटना निवारण हेतु 1173 टूल बाक्स इंस्टाल किये गये है। उन्होंने बताया कि अग्नि एवं सुरक्षा विभाग को गत वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद एवं ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से अवार्ड प्राप्त हुए है। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश निगम ने किया। इस दौरान संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः अरूण कुमार,  एस.के. सिंह, ए.के.गुप्ता, डॉ सत्य प्रकाश, आर.पी.यादव, संदीप गोयल,विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव तथा बड़ी संख्या में इफको कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं एवं विभागों को पुरस्कृत किया गया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *