हिण्‍डालको प्राथमिक विद्यालय यूनिट -2 के छात्रों द्वारा कॉलोनी में चलाया गया स्वच्छता क्रान्ति अभियान

रेणुकूट। हिण्‍डाल्को प्राथमिक विद्यालय यूनिट -२ के छात्रों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक सार्वजनिक जागरूकता एवं स्वच्छता क्रान्ति अभियान का आयोजन  किया गया। इस अभियान में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

NTPC

अभियान का नेतृत्व यू. एन. पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, राजेन्‍द्र सिंह, मनीष राठी, राहुल सक्‍सेना, भारती झा, अमरेन्‍द्र कुमार सिंह और सूरज पाण्‍डेय के द्वारा किया गया तथा कुल 100 प्रतिभागी, जिनमें छात्र, हिण्‍डाल्को सफाई विभाग और विद्यालय के सफाई कर्मचारी शामिल थे, हाथों में पोस्टर, बैनर  लेकर हिण्‍डाल्को कॉलोनी परिसर में निकले।

इस अभियान के जरिए लोगों को कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों में स्वच्छता को लेकर उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्‍यापिका ऋतु भारद्वाज ने बताया कि ऐसे आयोजन स्वच्छता क्रान्ति को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। हिण्‍डाल्को प्राथमिक विद्यालय यूनिट -२ का यह प्रयास समाज में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *