एनटीपीसी-विंध्याचल : स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी-विंध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा -2025 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सीएसआर विभाग द्वारा परियोजना के डीपीएस, डी-पॉल एवं सरस्वती स्कूल में अध्यनरत छात्र/छात्राओं हेतु स्वच्छता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इसके अलावा कर्मचारियों हेतु स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यालयों तथा कर्मचारियों से लगभग 600 से अधिक लोगों ने अति उत्साह के साथ भाग लिया एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्वच्छता पर आधारित खूबसुरत चित्रकला बनाकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *