काशी नरेश महाविद्यालय को मिला यूनिवर्सिटी का दर्जा

वैश्विक स्तर पर भदोही की पहचान के अनुरूप माडल जनपद के रूप में विकसित करने का हो रहा प्रयास – डॉ विनोद बिंद
डीडीयू नगर। अपने क्षेत्र के विकास की ओर अग्रसर व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र के भदोही, हंडिया एवं प्रतापपुर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की ।
मुख्यमंत्री ने भदोही जनपद को मिली विकासात्मक सौगातों का शीघ्र शिलान्यास कराए जाने का सांसद विनोद बिंद को आश्वासन दिया ।
बताते चले कि भदोही के विकास को लेकर सांसद डॉ बिनोद बिंद कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह, रेलमंत्री ए बैष्णव, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी से मिलकर समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की थी । और सभी लोगो ने जल्द से जल्द क्षेत्र की समस्याओं को निदान करवाने का आश्वासन दिया था । सांसद विनोद बिंद का प्रयास तब रंग लाया जब मुख्यमंत्री योगी जी ने भदोही आकर इनके सारे विकास के कार्यों की घोषणा कर स्वीकृति दे दी । वहीं डॉ विनोद बिंद के अथक प्रयास से छात्रों की समस्या को देखते हुए ज्ञानपुर में काशी नरेश महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी का दर्जा भी मिल गया है। डॉ बिंद ने दसकों से जूझ रहे हजारों ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए कोनिया क्षेत्र में गंगा नदी पर पक्के पुल निर्माण की मांग को मुख्यमंत्री से स्वीकृत कराया। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से कोनिया क्षेत्र लगभग 41 किलोमीटर दूर है। यहां के निवासियों को गंगा नदी पार करने के लिए 55 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है । बारिश के मौसम में अस्थाई पीपा पुल बंद कर दिया जाता है जिससे दर्जनों गांव की बड़ी आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्याओं को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री से चर्चा की और मुख्यमंत्री ने इसे तत्काल स्वीकृत कर ग्रामीणों की बहुत बड़ी समस्या से निजात दिलाया । इसके अलावा क्षेत्र में स्थित सीता समाहित स्थल व वाल्मीकि आश्रम स्थल पर आने वाले देश विदेश श्रद्धालुओ को देखते हुए पुल निर्माण, 100 बेड वाले अस्पताल की समस्या , सड़क चौड़ीकरण , रेलवे अंडर पास जैसे कई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की थी और उन समस्याओं को दूर करने के लिए योगी जी ने भरोसा दिया था। जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीतामढ़ी के पास डेंगुरपुर में गंगा नदी पर ब्रिज और गोपीगंज-मीरजापुर के बीच रेलवे लाइन पर आरओबी के निर्माण की मांग को भी मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दे दी थी। सांसद विनोद बिंद ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगो की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। वहीं स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द शिलान्यास करने का मुख्यमंत्री योगी ने आश्वाशन दिया है । उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर में काशी नरेश महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। अब ज्ञानपुर में भी यूनिवर्सिटी हो जाएगी। ये छात्रों के लिए खुशखबरी है अब उन्हें अपने जिले में रहकर हर विषय का शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भदोही सहित पूरे प्रदेश की हो रही प्रगति की सराहना की।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
