मुख्य विकास अधिकारी ने किया जल जिवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण 

भदोही । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण के साथ जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना जगापुर, भगवानपुर चौथार एवं सागर रायपुर का निरीक्षण किया गया  I निरीक्षण के दौरान dpmu की टीम एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि गण मौके पर उपस्थित रहे I निरीक्षण के दौरान पाया गया की जगापुर की परियोजना तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग नहीं बना है पंप हाउस से ओवरहेड टैंक को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है जलापूर्ति सीधे कराई जा रही है I भगवानपुर चौथर की परियोजना के संबंध में पाया गया कि वह क्रियाशील है अवगत कराया गया कि सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक एवं शाम को 5:00 से 7:00 बजे तक जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है सागर रायपुर की परियोजना के संबंध में पाया गया की जलापूर्ति सीधे की जा रही है ओवरहेड टैंक के निर्माण हेतु फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ किया गया है  I मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया गया कि वह नियमित अनुश्रवण कर इन निर्माणनधीन विलंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराए तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान रोड कटिंग का मरम्मत मानक के अनुसार अति शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित कराएं I 

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *