CHHATTISGRAH

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 : बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 : बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

*बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर  - मुख्यमंत्री रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन को बस्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण…
Read More
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही  पुलिस  कर रही रिश्तों को भी मजबूत

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही  पुलिस  कर रही रिश्तों को भी मजबूत

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 15 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, 11 वैवाहित जोड़े साथ में रहने के लिये हुए राजी सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना  पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा  पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 15 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी जिसमें से 11  जोड़ों  की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके…
Read More
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक  

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक  

विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त होगा रायपुर । मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया।  वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सहकारिता विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सहकारिता विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

*“सहकार से समृद्धि” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम* रायपुर, : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप सहित सभी कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर राज्य सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में सहकारिता की भागीदारी छत्तीसगढ़…
Read More
छत्तीसगढ़ : नये सत्र से सस्ते दर पर उपलब्ध होगी विदेशी मदिरा

छत्तीसगढ़ : नये सत्र से सस्ते दर पर उपलब्ध होगी विदेशी मदिरा

रायपुर। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आबकारी नीति में यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व में विदेशी मदिरा पर अधिरोपित किया जाने वाला   ,"अतिरिक्त आबकारी शुल्क" , जो की छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के मदिरा क्रय के दर पर 9.5% राशि के बराबर होता है, को समाप्त किया गया है। इससे विदेशी मदिरा, विशेष कर मीडियम रेंज और उच्च रेंज की मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में कमी आएगी , जिससे अन्य प्रांतों से उक्त मदिरा की स्मगलिंग पर रोक लगेगी। इस अतिरिक्त शुल्क में कमी से विभिन्न रेंज की विदेशी मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में लगभग 40/-…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

*नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न* रायपुर / नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेता और सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री  श्री साय ने संत दीवान जी को स्मरण करते हुए कहा कि वे केवल एक संत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा की आवाज़ थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजीवन प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे। उनके ओजस्वी वचनों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक थी, जो जन-जन को सहज रूप से जोड़ देती थी। उनकी वाक्-कला…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू  की ओजस्वी वाणी और सशक्त लेखनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी ।महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू की कविताएँ, उनके विचार और उनका संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Read More
छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री

*फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात* रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय…
Read More
उप मुख्यमंत्री ने महापौर और पार्षदों से किया आह्वान : शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने को दृढ़ संकल्प करें

उप मुख्यमंत्री ने महापौर और पार्षदों से किया आह्वान : शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने को दृढ़ संकल्प करें

*महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री* रायपुर./ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायकगण सर्वश्री किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर श्री संजय पाण्डेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि…
Read More