19
Feb
वन विभाग सूचना के बाद भी नहीं कर रहा कोई उपाय डीडीयू नगर। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में लगभग दो महीने से बंदरों के आतंक से ग्रामीण पूरी तरह सहमे हुए हैं। इसकी शिकायत भी वन विभाग से किया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ताराजीवनपुर चौराहे,कोरी, चन्दौली खुर्द,धमिना, सदलपुरा, ककरही खुर्द, संघती सहित अन्य गांवो में पिछले दो महिने से दर्जनों बंदर डेरा डाल रखे हैं ।आए दिन गांव में उत्पात मचा रहे हैं। अब तक लगभग दो दर्जन लोगों को काट कर चोटिल भी कर चुके हैं।…
