29
Mar
*मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने राधेकृष्ण मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में किया प्रतिभाग* चंदौली | उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, डॉ. दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने कमालपुर स्थित राधेकृष्ण मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस विशेष अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों…
