25
Apr
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेंहूँ खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न* अभियान चलाकर अवैध गेहूं खरीद का गठित टीमो द्वारा किया जाएगा रोक थाम - जिलाधिकारी चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गेंहूँ खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान पी०सी०एफ० पी०सी०यू० तथा यू०पी०एस०एस०, नैफेड, एन०सी०सी०एफ० की स्थिति अत्यन्त खराब पायी गयी, जिसके लिये समस्त जिला प्रभारी को तीन दिन में गेंहूँ क्रय का प्रतिशत बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गेंहूँ के अवैध संचरण को रोके जाने हेतु तहसील स्तर पर गठित कमेटी पुलिस बल के साथ सघन जॉच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।…
