Chandauli

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

मुख्य कार्यक्रम 21 जून को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में होंगे आयोजित चंदौली। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार, चंदौली में जिलाधिकारी  चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभागीय दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ नीरज ने बताया कि योग दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की शुरुआत 15 जून को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित एक उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें योग के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।मुख्य कार्यक्रम 21 जून को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग ने चलाया प्लास्टिक मुक्ति अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग ने चलाया प्लास्टिक मुक्ति अभियान

चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम "विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05.06.2025 से पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC) द्वारा दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक प्री-कैंपेन चलाये जाने की योजना की गई है. जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला जाना है। इस क्रम में  05.06.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के गंगा किनारे स्थित कुल 47 ग्राम पंचायतों एवं अन्य विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक एकत्रीकरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण का कार्य…
Read More
कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में किया गया वृक्षारोपण 

कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में किया गया वृक्षारोपण 

कमालपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय रैपुरा पर समर कैंप के बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर बृहस्पतिवार को वृक्षारोपण किया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिएऔर उसकी देखभाल भी करनी चाहिए यदि पेड़ है तो जल हैऔर जल है तो कल है जल ही जीवनऔर यह संभव है पेड़ों के लगाने से विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय के कैंपस में लगे पेड़ों को पानी दिए और सभी लोगों ने छायादारऔर फलदारवृक्षों को लगाया इस अवसर पर शिवकुमार प्रजापति अशोक कुमार सिंह यादव हरिओम तिवारी अपरवल…
Read More
पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक आदमी का पहला कर्तव्य हो – दिनेश चन्द्र

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक आदमी का पहला कर्तव्य हो – दिनेश चन्द्र

वृक्ष नही बचेंगे तो धरती पर मनुष्य का जीवन भी नही बचेगा - *धरती को बचाने के लिए प्रकृति प्रदत्त संसाधनों और जीवों का संरक्षण, पोषण जरूरी - दिनेश चन्द्र पीडीडीयू नगर । वर्तमान पीढ़ी ने यदि प्रकृति द्वारा मुफ्त में मिले जल, जंगल, जीव और नदी, पहाड़ का संरक्षण नही किया तो आने वाली पीढ़ी को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। धरती पर प्राकृतिक ऊर्जा, हवा ,पानी और प्रकाश की कमी मनुष्य को जीते जी ही मार डालेगी। ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट डिस्टरवेन्स से धरती के अस्तित्व को भी खतरा है। पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए पेड़ो का…
Read More
जिलाधिकारी के प्रयासों से चंदौली ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में प्राप्त किया प्रदेश में सातवीं रैंक

जिलाधिकारी के प्रयासों से चंदौली ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में प्राप्त किया प्रदेश में सातवीं रैंक

*सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का समाधान पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें -जिलाधिकारी चंदौली।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व में जनपद चंदौली ने उत्तर प्रदेश की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आजीआरएस) में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद को सम्पूर्ण प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त हुई है, जो जनसुनवाई की गुणवत्ता और त्वरित निस्तारण की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सफलता पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि जनसुनवाई से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण…
Read More
नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जनों ने अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जनों ने अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 चन्दौली । मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर आज नगर पालिका कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नई बस्ती वार्ड के मलिन बस्ती में सैकड़ो की संख्या में वनवासी लोग रहते हैं जहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, न ही नल के पानी का वहां कनेक्शन है, न ही कोई हैंडपंप की व्यवस्था है । पानी के नाम पर एक कुआं है जिसका पानी काफी दूषित हो चूका है, पानी में…
Read More
घरेलू गैस सिलेंडर जन जागरूकता अभियान की चंदौली में शुरुआत

घरेलू गैस सिलेंडर जन जागरूकता अभियान की चंदौली में शुरुआत

चन्दौली। घरेलू गैस सिलेंडर जनजागरूकता अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ऐसा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोलंके ने बताया। यह अभियान देश के 15 राज्यों के 275 जिलों में 2700 स्वयंसेवकों के साथ दिनांक 10 मई से (45 दिनों तक) चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर, उन्हें सार्वजनिक सूचना पत्र/जानकारी पत्रक देकर यह बताया जाएगा कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा और एल.पी.जी.…
Read More
प्रमुख सचिव, द्वारा प्राथमिक विद्यालय बरठी, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा का किया गया निरीक्षण

प्रमुख सचिव, द्वारा प्राथमिक विद्यालय बरठी, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा का किया गया निरीक्षण

चंदौली/ प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मनीष चौहान द्वारा प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान बच्चों को पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, वितरण की स्थिति एवं शैक्षिक माहौल एवं टॉयलेट आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित पोषण कार्यक्रमों, बच्चों को वितरित किए जा रहे पोषाहार,नियमित टीकाकरण तथा अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को शख्त निर्देश देते हुवे कहा कि बच्चों को समय पर पुस्तके, ड्रेस उपलब्ध होता रहे, आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित पोषाहार,नियमित टीकाकरण अच्छी देख-रेख की जाए, उन्होंने कहा कि योजनाओं का पारदर्शी एवं ईमानदारी पूर्वक क्रियान्वयन कराया…
Read More
दिव्यागजनों और वृद्धजनों को सहायता उपकरण और डिवाइस का होगा निःशुल्क वितरण, चयन शिविर 02 जून को

दिव्यागजनों और वृद्धजनों को सहायता उपकरण और डिवाइस का होगा निःशुल्क वितरण, चयन शिविर 02 जून को

चंदौली/ जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि जनपद में जल्द ही एलिम्को कंपनी द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन आदि का निःशुल्क वितरित किया जाएगा। पात्र दिव्यांगजनों/वृद्धजनों को चिन्हित कर उनकी गणना करने के लिए चयन की प्रकिया विकास खण्ड चहनिया परिसर में दिनांक 02-06-2025 को प्रातः10 बजे से सायं 05 बजे तक किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि मौके पर लाभार्थियों हेतु मूलभूत सुविधाओं पेयजल एवं बैठने व छाया की व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाएं मौके पर उपलब्ध रहेगी।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत गठित जिला…
Read More
खुद का भूख मिटाने के साथ  सच लिखने की है चुनौती – डॉ.मनोज सिंह

खुद का भूख मिटाने के साथ  सच लिखने की है चुनौती – डॉ.मनोज सिंह

चंदौली प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित पत्रकारिता की परंपरा, प्रगति और भविष्य विषय पर हुई चर्चा चंदौली/पीडीडीयू नगर । चंदौली प्रेस क्लब द्वारा  नगर के एक होटल में  हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर " हिंदी पत्रकारिता की परंपरा, प्रगति और भविष्य" पर एक गोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज सिंह हिंदी विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, विशिष्ट अतिथि व्योमेश शुक्ल प्रधानमंत्री नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी और विजय विनीत वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और जुगल किशोर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण…
Read More