Chandauli

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई कर किया रवाना

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई कर किया रवाना

प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर देगी लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना के प्रदर्शनी स्टाल का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया अवलोकन पीएम सूर्य घर योजना का ले लाभ, पंजीकरण कराकर लगाएं सोलर पावर प्लांट चंदौली/ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत हनुमत सोलर हाउस के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। यह प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देगी और इच्छुक व्यक्तियों के घर सोलर पैनल स्थापित करायेगा।  परियोजना अधिकारी…
Read More
निशा बियार के मौत के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे और बड़ा आंदोलन होगा – कामरेड गुलाब चन्द

निशा बियार के मौत के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे और बड़ा आंदोलन होगा – कामरेड गुलाब चन्द

बबुरी , चंदौली/ .भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला इकाई चंदौली के नेतृत्व में हजारों महिलाओं पुरुषों,नौजवानों ने मेघाबाबा हॉस्पिटल पांडेयपुर के डॉ रीमा व संजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर पांडेयपुर बाजार से बबुरी थाना प्रतिरोध मार्च निकाला । प्रतिरोध मार्च की जैसे ही शुरुआत हुई तो बबुरी थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ प्रतिरोध मार्च को रोकने का पूरा प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध करते हुए पुलिस को पीछे धकेलते हुए लगभग 700 मीटर मुख्य सड़क पे मार्च करते हुए बबुरी थाना के लिए कुच करने लगे तभी क्षेत्राधिकारी मुगलसराय कृष्ण मुरारी शर्मा…
Read More
किसानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अधिकारी करें कार्य -जिलाधिकारी

किसानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अधिकारी करें कार्य -जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन  बरहनी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण संबंधित शिकायत निराधार - जिलाधिकारी  सिंचाई विभाग,विद्युत विभाग व ए आर कॉपरेटिव सहित सभी अधिकारी किसानों द्वारा प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल समस्या का निस्तारण करें - जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग  *चन्दौली। किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, इस दौरान विकास खण्ड बरहनी के कुछ किसानों ने बताया कि बिना किसी जानकारी या नोटिस दिए भूमि अधिग्रहण हेतु नापी कराई जा रही है जिसके विरोध में लेकर किसानों…
Read More
संचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी – डाॅ. जी. के. पाण्डेय 

संचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी – डाॅ. जी. के. पाण्डेय 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया   चन्दौली ।  मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने काली महल स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जी. के. पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विद्या हॉस्पिटल में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मरीजों में फल वितरण किया। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने वृक्षारोपण भी…
Read More
मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांवों को विकसित कर मुख्य धारा से जोड़ना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी- चन्द्र मोहन गर्ग

मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांवों को विकसित कर मुख्य धारा से जोड़ना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी- चन्द्र मोहन गर्ग

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा तहसील नौगढ़ क्षेत्र के दुरस्त गांव होरीला तथा मंगरही गांव का औचक निरीक्षण कर जाना हाल तथा अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश  नौगढ़ । जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम होरिला गांव में पहुंच कर गांव के लोगों से मिले उनसे बाते की। बातों के दौरान ग्रामवासियों द्वारा घर,बिजली, पीने का पानी, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्या के साथ राशन की दुकान काफी दूर दूसरे गांव शाहपुर में होने  की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी को आवास के लिए, अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत व्यवस्था तथा जब तक हर घर नल जल योजना पूरी…
Read More
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 102 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 102 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण

*प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें सम्बन्धित अधिकारी -जिलाधिकारी चंदौली। नौगढ़ तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 102 प्रार्थना पत्र पड़े तीन प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी समस्याओं को लेकर फरियादियों को तहसील का चक्कर बिल्कुल न लगाना पड़ें इसमें कोई भी लापरवाही मिली तो तत्काल जवाबदेही तय होगी।  गोलाबाद के किसानों ने…
Read More
कजरी काव्य गायन संगम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न, गणमान्य लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान 

कजरी काव्य गायन संगम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न, गणमान्य लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान 

चन्दौली। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के नगर पालिका हाल में लोक साहित्य एवं कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता नाट्य संस्थान एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् द्वारा नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता एवं कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन में काशी के प्रख्यात कवि डॉ.गिरीश पाण्डेय काशिकेय के अध्यक्षता में चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम एवं स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हिन्दी साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान को देखते चन्दौली की कवयित्री मुनक्का मौर्या और काशी की कवयित्री विदुषी साहाना को काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या - वाचस्पति विशेष मानद…
Read More
रामनगर पोर्ट से मालवाहक जलयान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

रामनगर पोर्ट से मालवाहक जलयान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

चन्दौली। पीएम गति शक्ति योजना के कार्गो प्रमोशन के अंतर्गत मालवाहक जलयान एम.वी होमी भाभा द्वारा 300 मीट्रिक टन बिरला व्हाइट सीमेंट (पुट्टी) के साथ एम. एम. टी रामनगर,वाराणसी, उत्तर प्रदेश से एम.एम.टी साहिबगंज(झारखंड) तक जाने वाले मालवाहक जहाज को पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव टी के रामचंद्रन,मंडलायुक्त एस राजलिंगम,जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार और जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद सचिव और मंडलायुक्त ने पोर्ट परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।बता दें कि प्रधानमंत्री गति…
Read More
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

*उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी*  *चंदौली/ चंदौली जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों में ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न स्थानों पर, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रगान किया गया और कर्मचारियों ने देशभक्ति के संकल्प लिए। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को याद किया गया एवं उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माला,…
Read More
तिरंगा हमारे देश के आजादी,एकता और गौरव का प्रतीक   – श्रीमती दर्शना सिंह

तिरंगा हमारे देश के आजादी,एकता और गौरव का प्रतीक – श्रीमती दर्शना सिंह

वीरों को नमन "तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम" का किया गया भव्य शुभारंभ  13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर आदर, सम्मान एवं देश प्रेम की भावना के साथ फहरायें तिरंगा झण्डा चंदौली। राज्य सभा सदस्य श्रीमती दर्शना सिंह के मुख्य आतिथ्य में डीपीआरसी नियामताबाद में वीरों को नमन "तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम" का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात महान विभूति महात्मा गांधी, भगत सिंह एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया गया।  कार्यक्रम के पूर्व तिरंगा रैली स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जिसका मुख्य सांसद श्रीमती दर्शना सिंह एवं…
Read More