14
Feb
अमरा भगवती में चल रहे रामकथा का दूसरा दिन नौगढ़ । क्षेत्र के शक्ति पीठ माता अमरा भगवती धाम परिसर में आयोजित नव दिवसीय नवान्ह पाठ महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक कौशलेंद्र दास शांडिल्य ने बताया कि भगवान भोलेनाथ प्रभु श्री रामचन्द्र के आराध्य देव हैं।जिनके नाम मात्र के ही उच्चारण से भगवान प्रसन्न होते हैं। श्री राम कथा सुनने से मन की सारी कुरीतियां राग दे्ष ईष्र्या और भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम चन्द्र को आदर्श मानव का स्वरूप बतलाया। कहा कि कथा के माध्यम से मन को…