06
Jan
मतदाता बनकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में निभाएं अहम भूमिका - जिलाधिकारी युवा मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील चंदौली। आज पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुआ। छात्रा अंतिमा उपाध्यक्ष द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सुनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मतदाता रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। साथ ही उपस्थित वहां बीएलओ से फार्म संबंधित जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते…
