Chandauli

समाजवादियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया 

समाजवादियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया 

पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कपूरी ठाकुर जी का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नियमताबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि स्वर्गीय कपूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद भी वह संघर्ष करते रहे वह कुशाग्र बुद्धि के थे पढ़ने में बहुत तेज थे उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक न्याय का खाका तैयार कर उसे लागू किया। उन्होंने पिछड़े और वंचित समाज  सहित…
Read More
जनपद में उर्वरक दुरुपयोग रोकने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

जनपद में उर्वरक दुरुपयोग रोकने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

जिलाधिकारी ने जैविक खाद के उपयोग हेतु जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए चंदौली। उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग को नियंत्रित करने, औद्योगिक इकाइयों में उर्वरको के डाइवर्जन को रोकने, तथा उर्वरकों के अवैध परिसंचलन, तस्करी, कालाबाजारी व ओवर रेटिंग' रोकने, मृदा में संस्तुत मात्रा के अनुरूप उर्वरकों के प्रयोग एवं जैविक उर्वरकों के अधिक प्रयोग हेतु जागरूक करने के साथ ही मृदा स्वास्थ्य में अनुकूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से "धरती माता बचाओ अभियान" के अन्तर्गत गठित "जिला स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति" की प्रथम बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में दिनांक-23.01.2026 को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में…
Read More
बालिकाओं के संरक्षण व सशक्तिकरण के लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा – रीना सिंह

बालिकाओं के संरक्षण व सशक्तिकरण के लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा – रीना सिंह

पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आयरन लेडी व अंतरराष्ट्रीय मां विद्या ट्रस्ट,जन संघ सेवक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि बालिकाओं के संरक्षण व सशक्तिकरण  का हमें संकल्प लेना होगा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए हमें प्रेरित करना होगा। बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को घर घर पहुंचना होगा ताकि उसका लाभ उन्हें मिल सके और बेटियां अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर स्वावलंबी बन सकें। बेटियों को स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया भी जाना चाहिए। रीना सिंह ने…
Read More
किसानों को लागत के अनुसार मिलेगा KCC ऋणः कृषि, मत्स्य, पशुपालन सहित अन्य क्षेत्रों के लिए वित्त मान अनुमोदित

किसानों को लागत के अनुसार मिलेगा KCC ऋणः कृषि, मत्स्य, पशुपालन सहित अन्य क्षेत्रों के लिए वित्त मान अनुमोदित

 चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2026-27 की जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न फसलों, मत्स्य पालन, पशुपालन, रेशम कीट पालन तथा मधुमक्खी पालन कार्यक्रमों के सुचारू रूप से संचालन के लिए उसकी लागत के अनुसार संस्थागत वित्त की व्यवस्था हेतु वर्ष 2026-27 के वित्त मान का अनुमोदन जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा किया गया। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा बताया गया कि कतिपय निवेशों के मूल्य में सीमान्त वृद्धि के दृष्टिगत गत वर्ष की अपेक्षा वर्तमान वित्तमान में 1.1 प्रतिशत् (सनई/दैचा) से लेकर 4.5 प्रतिशत् (धान)…
Read More
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य का किया औचक निरीक्षणः चंदौली में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य का किया औचक निरीक्षणः चंदौली में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई

चन्दौली । निर्वाचन (एस०आई०आर०) कार्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा मतदाताओं को निर्गत नोटिस की सुनवाई स्थल बी०आर०सी० कार्यालय, नियामताबाद, चन्दौली का निरीक्षण किया जहां पर 03 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 380-मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र, चन्दौली उपस्थित होकर नोटिस की सुनवाई का कार्य कर रहे थे। सुनवाई में मतदाता पर्याप्त संख्या में उपस्थित थे, नोटिस की सुनवाई करते हुए मतदाता द्वारा दिये गये साक्ष्यों को ए०ए०ई०आर०ओ० पोर्टल पर सुचारू रूप से अपलोड कराये जा रहे थे। सुनवाई में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी। इसी तरह 380-मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के 39 ए०ए०ई०आर०ओ० भी अपने-अपने सुनवाई स्थल पर…
Read More
कांग्रेस जनों ने किया सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

कांग्रेस जनों ने किया सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

 चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर नमन किया, कांग्रेस जनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया । तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी के महान नायकों में से थे, उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था और वे नेताजी के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया, वे…
Read More
मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के बाद किया गया भंडारा का आयोजन 

मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के बाद किया गया भंडारा का आयोजन 

पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्रि के वा​र्षिक शृंगार के दौरान दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल मजीरे पर भजन सुनाए। वहीं मां का शृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित भंडारे में जयकारे के बीच हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।  नगर के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्रि के शृंगार की तैयारियां पहले से ही चल रही  थी।पहले दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक माता का शृंगार के बाद भजन कीर्तन किया गया। वहीं दूसरे दिन सुबह वि​धि विधान…
Read More
नौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 39 जोड़ों का विवाह संपन्न

नौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 39 जोड़ों का विवाह संपन्न

नौगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 39 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। जिसमें 37 जोड़ों का विवाह हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार व 02 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति से  हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करके उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना किया।   कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी वर-वधुओं को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपलब्ध कराकर के अनुदान राशि उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष रूप से प्रेषित…
Read More
क्रॉस कंट्री रेस हेतु पुरुष एवं महिला वर्ग करें आवेदन…

क्रॉस कंट्री रेस हेतु पुरुष एवं महिला वर्ग करें आवेदन…

चंदौली/ जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 26 जनवरी, 2026 को क्रास कन्ट्री रेस (पुरुष वर्ग 05 किमी० एवं महिला वर्ग 03 किमी) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन उक्त तिथि को प्रातः 10:15 बजे से विकास भवन, चन्दौली से प्रारम्भ होकर पुरूष वर्ग का सर्विस लेन पर मिशलपुर अण्डर पास से वापस एवं महिला वर्ग का जगदीश सराय पुल से वापस पुनः विकास भवन, चन्दौली समाप्त होगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से छठे स्थान तक प्राप्त करने वाले पुरुष व महिला विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि…
Read More
पशु टीकाकरण का सातवां चरण शुरू : 22 जनवरी से 10 मार्च तक 3.16 लाख पशुओं का होगा मुफ्त टीकाकरण

पशु टीकाकरण का सातवां चरण शुरू : 22 जनवरी से 10 मार्च तक 3.16 लाख पशुओं का होगा मुफ्त टीकाकरण

  चन्दौली । मुख्य पशुचिकित्साधिकारी योगेश कुशवाहा ने बताया कि पशुपालन विभाग जनपद चन्दौली में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यकम अन्तर्गतं एफ०एम०डी० (खुरपका-मुहपका) टीकाकरण का सातवाँ चरण दिनांक 22 जनवरी 2026 से प्रारम्भ कराया गया, जिसमें विकास खण्ड सदर से मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मुख्यालय, खण्ड विकास अधिकारी सदर, द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया, जिसमे सम्बन्धित टीम पशुधन प्रसार अधिकारी, एम०वी०यू० की टीम एवं पशुचिकित्सालय सदर के समस्त मैत्री/पैरावेट कोल्डचेन मेन्टेन करते हुए एफ०एम०डी० वैक्सीन के साथ रवाना किया गया। जनपद में कुल गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं की संख्या 316794…
Read More