सीएमडी एन. के. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनवरी, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ एवं स्मृतियाँ साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं- अजीत सिंह, महाप्रबंधक (एम एंड एस), एम एंड एस; रमेश कुमार, महाप्रबंधक (ई एंड एम), आर एंड डी; ओम प्रकाश प्रसाद, महाप्रबंधक (ई एंड एम), ई एंड एम, जीएनएच; डॉ. बासुदेव रजक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जीएनएच; अरुण कुमार सिंह, सहायक अभियंता (ईएक्ससीवी), निदेशक (टी), पी एंड पी सेक्शन; धर्मेंद्र प्रसाद, मुख्य फार्मासिस्ट-A1, जीएनएच; नवीन कुमार झा, ओएस (एआई), सुरक्षा; श्रीमती रीना दत्ता, यूडीसी, मेडिकल; श्रीमती मंजुला सिंह, डीईओ, जीएनएच; कृष्णा चरण बैठा, रिगमैन, भूविज्ञान; अमल देव राय, हेड एस/गार्ड, सुरक्षा; श्रीमती सनिता राम, वरिष्ठ डुप्लीकेटर ऑपरेटर, मुख्यालय कैश; जयधन तुरी, ऑफसेट प्लेटमेकर, जीएनएच; रामाशराय, हेड पियोन, मुख्यालय कैश एवं सुरेश टोप्पो, कैट-I, सामान्य प्रशासन।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहें।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी एन. के. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि आप सभी ने अपने सेवाकाल को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन के प्रति आपका योगदान और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज और जनहित के कार्यों में करें। साथ ही, जीवन के अगले चरण में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन व्यतीत करें। समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
