12
Apr
बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश — टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने खुरजा स्थित 2x660 मेगावाट खुरजा सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-2 के बॉयलर लाइट-अप (बीएलयू) को सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। यह उपलब्धि यूनिट-2 की कमीशनिंग प्रक्रिया का निर्णायक चरण है और इसे आगामी स्टीम ब्लोइंग व यूनिट सिंक्रोनाइज़ेशन के लिए मंच तैयार करने वाला कदम माना जा रहा है। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विष्णोई ने इस सफलता पर संपूर्ण परियोजना दल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बॉयलर लाइट-अप थर्मल परियोजना में एक अहम तकनीकी प्रक्रिया है, जो बॉयलर के थर्मल एक्सपेंशन की सुरक्षा सुनिश्चित करती है…
