BOKARO

बोकारो स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए वित्त एवं लागत पर विशेष कार्यशाला

बोकारो स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए वित्त एवं लागत पर विशेष कार्यशाला

बोकारो। सेल, बोकारो इस्पात संयंत्र के संकार्य प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधकों (सीजीएम) के लिए वित्त एवं लागत पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 26 सितंबर को लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में किया गया। इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा)  सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी.आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) ए. सेनगुप्ता और अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन उपस्थित थे। सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन की पहल पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य संयंत्र के सीजीएम स्तर के अधिकारियों में वित्तीय कौशल को सुदृढ़ करना और परिचालन एवं नीतिगत निर्णयों तथा वित्तीय प्रदर्शन…
Read More
बीएसएल अधिशासी निदेशक भवन के नवीकृत कैंटीन“आहारिका” का उद्घाटन

बीएसएल अधिशासी निदेशक भवन के नवीकृत कैंटीन“आहारिका” का उद्घाटन

बोकारो । इस्पात संयंत्रमें कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन स्थित कैंटीन का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है. आकर्षक रूप एवं नई सुविधाओं से सुसज्जित इस कैंटीन “आहारिका” का उद्घाटन बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री प्रिय रंजन के द्वारा किया गया. इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने कैंटीन के नवीनीकरण की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि यह पहल कर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के…
Read More
राष्ट्रीय श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसएल में “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” स्वच्छता अभियान का आयोजन

राष्ट्रीय श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसएल में “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” स्वच्छता अभियान का आयोजन

बोकारो। भारत सरकार की स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत स्वच्छोत्सव 2025 एवं राष्ट्रीय श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत बोकारो इस्पात संयंत्र में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएसएल के चार प्रमुख स्थल यथा प्लांट परिसर, प्रशासनिक भवन, बोकारो जनरल अस्पताल तथा सिटी सेंटर, सेक्टर-4 में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन, वरीय अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मी तथा सफाई मित्रों ने स्वच्छता शपथ लेने के उपरांत सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सामूहिक श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया.प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री…
Read More
बीएसएल के सिंटर प्लांट में टूल बॉक्स टॉक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल के सिंटर प्लांट में टूल बॉक्स टॉक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट विभाग में टूल बॉक्स टॉक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सिंटर प्लांट-1 में कुल 04  ईएसपी (ESP) की स्थापना से संबंधित परियोजना कार्य के अंतर्गत मेसर्स बीएचईएल द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं)  अनिष सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) पी.एच.शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट)  पी. चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षाएवं अग्निशमन सेवाएं)  बी.के. सरतापे, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) आई. मुखर्जी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) दिलीप कुमार सहित सिंटर जोन परियोजना से जुड़े बीएसएल अधिकारी, मेसर्स बीएचईएल के वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा प्रतिज्ञा के साथ की गयी. इस अवसर पर श्रमिकों को स्टील प्लांट…
Read More
पुटकी बलिहारी क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ और विशेष अभियान 5.0 के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

पुटकी बलिहारी क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ और विशेष अभियान 5.0 के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो।बीसीसीएल के पुटकी बलिहारी क्षेत्र में आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ और विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत पुटकी स्थित चिन्हित (CTU) +2 उच्च विद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान किया। इस सामूहिक प्रयास से न केवल विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बना, बल्कि छात्र-छात्राओं को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने…
Read More
बीएसएल में सुरक्षा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल में सुरक्षा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । इस्पात संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए सिविल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्लांट प्लाज़ा रोड स्थित मिल्स जोन के समीप गोल चक्कर पर किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह तथा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निसेवाएं) बी.के. सरतापे उपस्थित थे. उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल देते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में सीईडी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सुरक्षा तख्तियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा…
Read More
बीएसएल के परिक्षेत्रीय गांव बांसगोड़ा पंचायत में मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर आयोजित

बीएसएल के परिक्षेत्रीय गांव बांसगोड़ा पंचायत में मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर आयोजित

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान बोकारो। बीएसएल के सीएसआर विभाग और बीजीएच की संयुक्त पहल में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन बीएसएल के परिक्षेत्रीय गांव बांसगोड़ा (पूर्व) पंचायत के मिडिल स्कूल माराफारी, में आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम दिनाँक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान"  के बैनर तले केंद्र सरकार की पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है।  इस शिविर के दौरान महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ऊंचाई, वजन, बीएमआई इंडेक्स, डेंटल हाइजीन की जांच की गई. इस शिविर में कुल 79 महिलाएं लाभान्वित हुईं. इस कार्यक्रम में बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.…
Read More
वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन” एवं “एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर” के विजेताओं कासम्मान

वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन” एवं “एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर” के विजेताओं कासम्मान

बोकारो। इस्पात संयंत्रमें "वन डे चेयरमैन कम्पीटीशन" एवं "एक्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर"के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने हेतु एक समारोह का आयोजन बोकारो निवास में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार, बोकारो स्टील प्लांट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस)  विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रियरंजन तथा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्यसेवाएँ) डॉ. विभूति भूषण करुणामय सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारी, पुरस्कार विजेता एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे.  उल्लेखनीय है कि सेल ने कर्मचारियों को सशक्त बनाने तथा…
Read More
बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन के साथ सेवा अनुबंध और सामग्री प्रबंधन पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन के साथ सेवा अनुबंध और सामग्री प्रबंधन पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर चल रहे तीन माह के अभियान के क्रम में बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन के साथ सेवा अनुबंध और सामग्री प्रबंधन (सर्विस कॉन्ट्रैक्ट एंड मैटेरियल मैनेजमेंट) विषय  पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया. संवाद कार्यक्रम में श्री आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार, बोकारो स्टील प्लांट के साथ अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री चित्त रंजन मिश्रा,  अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री प्रियरंजन उपस्थित थे. संवाद कार्यक्रम की शुरुआत श्री शिवेंद्र…
Read More
औद्योगिक सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

औद्योगिक सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

बोकारो। शुक्रवार को एसएमएस-II & सीसीएस कॉम्प्लेक्स में औद्योगिक सुरक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (संकार्य )  प्रिय रंजन उपस्थित थे. इस मौके पर  मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (इस्पात)  श्री अरबिंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-II & सीसीएस)  राजीव कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ)   बिपिन कुमार सरतापे के साथ  विभाग के  वरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा  संविदा कर्मी उपस्थित थे.सुरक्षा शपथ के उपरांत नुक्कड़ नाटक में  एस के सिंह,  बिश्वजीत मोहंती तथा श्री दीपक कुमार के टीम के सदस्यों के द्वारा सुरक्षा जागरूकता, सुरक्षित कार्य प्रथाओं के पालन और सुरक्षित कार्य वातावरण…
Read More