बीएसएल के परिक्षेत्रीय गांव बांसगोड़ा पंचायत में मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर आयोजित

Spread the love

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान

बोकारो। बीएसएल के सीएसआर विभाग और बीजीएच की संयुक्त पहल में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन बीएसएल के परिक्षेत्रीय गांव बांसगोड़ा (पूर्व) पंचायत के मिडिल स्कूल माराफारी, में आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम दिनाँक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”  के बैनर तले केंद्र सरकार की पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है 

इस शिविर के दौरान महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ऊंचाई, वजन, बीएमआई इंडेक्स, डेंटल हाइजीन की जांच की गई. इस शिविर में कुल 79 महिलाएं लाभान्वित हुईं. इस कार्यक्रम में बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.बी करुणामय, एवं डॉ. इंद्रनील चौधरी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (बीजीएच) तथा महा प्रबंधक (सीएसआर) बी. बनर्जी उपस्थित थे. श्रीमती सावित्री मुर्मू  मुखिया (बांसगोड़ा-पूर्व)  ने  इस पंचायत की सभी महिलाओं को इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया इस शिविर के दौरान, डॉ के अनिमा केरकेट्टा, एसीएमओ (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ दीपिका नारायण (मेडिसिन), डॉ मधुमिता श्रीवास्तव (डेंटल), डॉ रक्षा (ओ एंड जी), मेडिकल टीम के साथ उपस्थित थी सीएसआर विभाग से सुश्री ऋचा कुणाल सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर),  नीरज कुमार त्रिपाठी वरीय प्रबंधक  (सीएसआर),  प्रवीण कुमार सहायक प्रबंधक (सीएसआर) अपनी पूरी  टीम के साथ शिविर में शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *